{"_id":"635eb1dd50ef7903263cfa64","slug":"cheated-the-headmaster-by-pretending-to-get-a-loan-shamli-news-mrt6115191195","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन कराने का झांसा देकर प्रधानाध्यापक को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन कराने का झांसा देकर प्रधानाध्यापक को ठगा
विज्ञापन
कैराना। सोशल मीडिया पर लोन देने का विज्ञापन दिखाकर प्रधानाध्यापक से 86,147 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस और एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बुच्चाखेड़ी के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस और एसपी को तहरीर देकर बताया कि नौ अक्तूबर को सोशल मीडिया पर उन्हें लोन स्वीकृति संबंधी आवेदन करने का विज्ञापन दिखा था, जिस पर उन्होंने फॉर्म को सबमिट कर दिया था।
इसके बाद उनके पास में कॉल आई, जिसमें व्यक्ति ने लोन स्वीकृत करने का आश्वासन देते हुए धनराशि की मांग की। आरोप है कि उनसे खाते में पांच किस्तों में 86147 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। अब न तो लोन दिया और न ही धनराशि वापस की जा रही है। पीड़ित ने मामले में रुपये वापस कराए जाने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।