फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chants of Bam-Bam echoing on the highway

Shamli News: हाईवे पर गूंज रहे बोल बम- बम के जयघोष

Sat, 22 Feb 2025 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chants of Bam-Bam echoing on the highway
शामली में कावड़ लेकर जाते शिवl भक्त
शामली। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि नजदीक आते ही हरिद्वार से हरियाणा, राजस्थान के शिव भक्त कांवडि़यों की संख्या बढ़़ने लगी है। मुजफ्फरनगर से लेकर पानीपत तक बोल बम -बम का जयघोष गूंजने लगा है।
विज्ञापन

26 फरवरी को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए हरियाणा, राजस्थान के शिवभक्त कांवडि़यों का हरिद्वार से आना शुरु हो गया है। मुजफ्फरनगर से शामली की ओर सैकड़ों कांवडियां प्रतिदिन आ रहे हैं। हरियाणा के रोहतक, हिसार, सफीदो,गंगानगर के शिवभक्त आगे बढ़ रहे हैं। पानीपत- खटीमा हाईवे पर बोल बम -बम और हर- हर महादेव , ओम नम शिवाय का जयघोष गूंज रहा है। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, राजकुमार मित्तल ने बताया कि हरियाणा जाने वाले शिव भक्तो के लिए खाने, पीने, नहाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



रविवार को शिवभक्त होंगे रवाना
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले के शिवभक्त रविवार से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। हरिद्वार से गंगा जल लाकर महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। जिले से काफी संख्या में बागपत के पुरा महादेव पर स्थानीय शिव भक्त कांवडियां पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed