फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   change registration nodal officer

पंजीकरण के नोडल अधिकारी बदले, डॉ. जाहिद अली को दिया दायित्व

Wed, 20 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
change registration nodal officer
बागपत के लिए भी
विज्ञापन

फर्जी डिग्रीधारक के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार को पंजीकरण नोडल अधिकारी के दायित्व से हटा दिया है। यह दायित्व अब एसीएमओ डॉ. जाहिद अली त्यागी को सौंपा है। बताया कि यह कार्रवाई जिले में फर्जी डिग्रीधारक के नाम पर तीन अस्पताल चलने के मामले में प्रभावी कार्रवाई न करने पर की गई है। हालांकि सीएमओ ने इसे रूटीन प्रक्रिया के तहत बताया है।
एसीएमओ प्रशासन डॉ. सुशील कुमार कुछ समय से पंजीकरण नोडल अधिकारी का दायित्व संभाल रहे थे। एक सप्ताह पहले प्रशासन को शिकायत मिली थी कि जिले में फर्जी डिग्रीधारक के नाम पर तीन अस्पताल चल रहे हैं। उसके खिलाफ जिला बागपत में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और विभागीय जांच में डिग्री फर्जी पाई गई है। इस मामले में किसान नेता विनोद निर्वाल ने किसानों के साथ तीन दिन पहले सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर फर्जी डिग्रीधारक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों की मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया था। इस प्रकरण की शिकायत डीएम जसजीत कौर से भी की गई थी।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को इस मामले की गंभीरता से जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार को पंजीकरण नोडल अधिकारी के दायित्व से हटा दिया। यह दायित्व अब एसीएमओ डॉ. जाहिद अली त्यागी को सौंपा गया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि विभागीय व्यवस्था के चलते रूटीन पंजीकरण नोडल अधिकारी के दायित्व में फेरबदल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अस्पताल किया सील, दो पर नहीं हुई कार्रवाई
फर्जी डिग्रीधारक के नाम पर जिले के कस्बा कैराना में एक ताि कांधला में दो अस्पताल संचालित थे। इनमें से कैराना में चल रहे अस्पताल को सील किया गया है। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कैराना के निजी अस्पताल में जांच के दौरान अस्पताल के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए थे। जिस कारण अस्पताल सील कर दिया था। कांधला में चल रहे दो अस्पतालों के संबंध साक्ष्य और जांच पूरी न होने के चलते अभी तक कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed