फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chacha Nehru affected young Munhe

चाचा नेहरू से प्रभावित नन्हे मुन्ने

Sun, 15 Nov 2015 01:22 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 15 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru affected young Munhe
कैराना/झिंझाना। देहात क्षेत्र के स्कूलों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को नेहरू जी के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कैराना के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर यशपाल पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल का भारत हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा भी चाचा नेहरू के जीवन संबंधी प्रसंग सुनाए। प्रधानाचार्य आरके शर्मा, कपिल शर्मा, सत्यपाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। समारोह में संस्थापक नसीम कुरैशी, प्रधानाचार्य रविंद्र पुंडीर व समस्त शिक्षक समुदाय ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। मीनाक्षी, राजेश शर्मा, आफताब अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झिंझाना में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल ने साथियों के साथ कस्बे के तीन प्राइमरी स्कूलों में करीब 150 बच्चों को निशुल्क किताबें बांटी। इस दौरान पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान राजीव गर्ग, अंकुर मित्तल, दिलदार सैनी सभासद, आनंद चंचल, रवि गहलौत, सुनील बंसल, बंटी तोमर आदि मौजूद रहे।

होली हेवन पब्लिक स्कूल में पंडित नेहरू की जयंती को बालदिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक ने नेहरू जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्राओं वंशिका, खुशी, पायल, कृति, छवी ने स्वागतगान किया। कक्षा सात के राजन ने अंग्रेजी में व कक्षा छह की आयूषी ने हिंदी में भाषण प्रस्तुत किया। उज्ज्ववल, देवांश, अभिमन्यु, मुकुल ने नाटिका का मंचन किया।


 इसके अलावा कक्षा 12 के राजन  व उसके ग्रुप ने जय देवा, जय गणेशा पर डांस किया। संचालन तरु, आयूषी, अंशिका व रस्मी ने किया। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा व प्रबंधक अंकुर राणा ने बच्चों को नेहरू के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed