{"_id":"640e0a64e1565ccff6058d7d","slug":"central-government-does-not-want-caste-enumeration-chaudhary-jayant-singh-shamli-news-c-26-1-smrt1046-394-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिगत गणना नहीं कराना चाहती केंद्र सरकार: चौधरी जयंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिगत गणना नहीं कराना चाहती केंद्र सरकार: चौधरी जयंत सिंह
विज्ञापन
ऊन में चौधरी चरण सिंह की मुर्ति अनावरण कार्यक्रम में जयंत चौधरी को पगडी पहनाते रालोद कार्यक
- रालोद अध्यक्ष बोले हिंदू-मुस्लिम में झगड़ा कराती है सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जातिगत गणना नहीं कराना चाहती है। इससे पिछड़ों और वंचितों के लिए सरकार को काम करना पड़ेगा। सरकार बस हिंदू-मुस्लिम में झगड़े कराती है। जयंत चौधरी रविवार को ऊन कस्बे में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण करने पहुंचे थे।
ऊन में पिंडौरा रोड पर ईंट भट्ठे पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि अब किसानों को कोई दूसरा चौधरी चरण सिंह नहीं मिलेगा। वह लोकतांत्रिक प्रणाली को समझते थे। उन्होंने किसान-मजदूरों के लिए जो किया, अब कोई नहीं कर पाएगा। हमें खुद ही अपनी राजनीतिक पहचान और दायरा बढ़ाना पड़ेगा। राजनीतिक दबदबा बढ़ेगा, तभी किसानों का उत्थान होगा।
चौधरी जयंत ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकार उद्योगपतियों का फायदा कराने में लगी है। किसानों के मुद्दे पर सरकार मौन है। जमीनी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है। भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग आज परेशान है, 2024 में कोई मजबूरी नहीं है। भाजपा के लोग हिंदू-मुस्लिम के नाम पर अफवाह फैलाते हैं। वो जनता में डर का माहौल पैदा करके ही फायदा उठाते हैं। किसानों को अपनी ताकत पहचान कर एकजुट होना पड़ेगा।