फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Center plans away from reality

केंद्र की योजनाएं हकीकत से दूर

Sat, 10 Mar 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sat, 10 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Center plans away from reality
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट के मायने ही बेमानी कर दिए हैं, क्योंकि घोषणाएं खूब बड़ी बड़ी की जा रही हैं, लेकिन उनके लिए बजट मामूली रखा जा रहा है। केंद्र सरकार हकीकत से दूर प्रचार के नाम पर चल रही है।
विज्ञापन


शनिवार को शामली में कैराना रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि बजट बड़ा महत्वपूर्ण होता है। आय कितनी होगी, कितना लोन लेंगे और उसको कैसे खर्च करेंगे, बजट का यह मतलब होता है, लेकिन केंद्र सरकार ने बजट को महज दिखावा बना दिया है। किसानों को लागत से 50 प्रतिशत ज्यादा मूल्य दिलाने में भी सरकार ने कोई स्पष्ट नीति जाहिर नहीं की। केंद्र सरकार की इंटरवेंशन स्कीम में 200 करोड़ का बजट रखा है, उसमें कितने किसानों को पैसा देंगे।
विज्ञापन

बजट के नाम पर सिर्फ सपना दिखाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीते चार साल में यही किया है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भावना जनता में भी है गठबंधन जरूरी है, मुझे भी विश्वास है बातचीत शुरू होगी। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में गठबंधन हुआ है, आगे भी होगा। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर तैयारियों के बारे में कहा कि अभी घोषणा होने दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना से जयंत चौधरी के चुनाव लड़ने और मुजफ्फरनगर से खुद अजित सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बारे में कहा कि अब मैं समाज में सद्भावना पैदा करने के लिए अपना जीवन बिताउंगा। वहीं, हरित प्रदेश और हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर कहा कि एक सवाल के जवाब में कहा कि रालोद हमेशा ही इन दोनों मुद्दो पर समर्थन करता रहा है। खबर पेज-4 पर भी...

अपनाघर आश्रम भी पहुंचे अजित सिंह
शनिवार सुबह रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह शामली में करनाल रोड स्थित अपनाघर आश्रम पहुंचे। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने अपनाघर आश्रम में रहने वाले प्रभुजी के बारे में बताया कि शामली और आसपास में मिलने वाले असहाय लोगों को यहां उपचार दिलाया जाता है। साथ ही उनके परिवार को तलाश किया जाता है। चौधरी अजित सिंह ने इस पुण्य कार्य की सराहना की।


आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण समिति ने सौंपा ज्ञापन
शामली। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण समिति ने शनिवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। उसमें कहा कि मानदेय बढ़ाने के मामले में अपने स्तर से समस्या का समाधान कराने का प्रयास करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष रेखा शर्मा, सुनीता, मोनिका शर्मा, अमरेश देवी, पवन देवी, सीमा, निर्मला, कर्मवीरी, नीलम, रंजना शर्मा आदि रहीं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed