{"_id":"618c134533feda222c16b87d","slug":"center-in-charge-will-measure-if-the-target-is-not-met-shamli-news-mrt5643056185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य पूरा न होने पर नपेंगे केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य पूरा न होने पर नपेंगे केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
शामली क्षेत्र में धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते आर एमओ कृष्ण कुमार
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य पूरा न होने पर नपेंगे केंद्र प्रभारी
शामली। पिछले 40 दिन में जिले में 150 किसानों से 4436 क्विंटल धान खरीदा गया है। करीब 44 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है। सहारनपुर मंडल के आरएमओ श्रीकृष्ण कुमार ने जिले के छह धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करके दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने धान की बिक्री करने वाले प्रतिदिन दस किसानों से मोबाइल से बात करने के निर्देश दिए। दैनिक लक्ष्य न पूरा करने वाले खरीद केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।
बुधवार को सहारनपुर मंडल के आरएमओ कृष्ण कुमार ने जिले के ऊन, झिंझाना, थानाभवन, महावतपुर, शामली मंडी, कैराना, मलकपुर के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम धान खरीद होने पर चिंता जताई। केंद्र प्रभारियों को दैनिक धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य पूर्ति के लिए प्रतिदिन दस किसानों से मोबाइल से बात कर खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। लक्ष्य के अनुरूप खरीद न करने पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। शामली मंडी, केरटू, ऊदपुर समेत सभी दस खरीद केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है। जिले में अभी तक 150 किसानों से 4436 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। 88 किसानों को धान खरीद का भुगतान कर दिया गया है। इस मौके पर शामली-मुजफ्फरनगर जिले के डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार समेत विपणन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।