फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrating Parashuram Jayanti with Hershalalas

हर्षोल्लास से मनाई परशुराम जयंती

Sat, 29 Apr 2017 12:32 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Celebrating Parashuram Jayanti with Hershalalas
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली । भगवान परशुराम की जयंती पर हनुमान धाम स्थित परशुराम मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हनुमान धाम स्थित परशुराम मंदिर में हवन और पूजन हुआ। भगवान परशुराम के आदर्शों पर चर्चा हुई। हनुमान मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी, राजीव लोचन, सुरेश शर्मा, अजय संगल, विजय कौशिक, राकेश शर्मा, डाक्टर मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी, रमेश विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, मुकेश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, नाला पटरी नया बाजार में लायनेस क्लब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग के निवास पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान रश्मि गर्ग, अनीता बंसल, सुदेश संगल और कविता संगल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यनारायण इंटर कॉलेज में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को हैरान किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बच्चों से कहा कि परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर शिक्षक सतीश आत्रेय, धीर सिंह, घनश्याम, रामनाथ, फूल कुमार, शिव कुमार, मोहित, विकास, घनश्याम, अंजलि, प्रवेंद्र तोमर, सतीश रहे।

उधर, कस्बा ऊन में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा द्वारा परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित मान सिंह शास्त्री के द्वारा हवन यज्ञ किया गया। जिसके बाद परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में ब्रजेश वशिष्ट, सत्यदेव, राजपाल शर्मा, प्रदीप रविकांत शर्मा, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 


दूसरी तरफ, कांधला कस्बा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी दौलत में सुकमा और कुपवाड़ा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने देश सेवा का संकल्प लिया। वहीं, परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों को उनके जीवन चरित्र के बारे में समझाया गया। विद्यालय भ्रमण पर आए न्याय पंचायत समन्वयक गंगेरू विनोद कुमार ने बच्चों को बताया कि परशुराम विष्णु के अवतार और वीरता के साक्षात उदाहरण थे। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद यामीन, सहायक अध्यापक मंजूर हसन और कासिम शाह उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed