{"_id":"582767984f1c1b7304b39601","slug":"celebrating-children-s-day-in-schools-chacha-nehru-remembered","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बाल दिवस मना, चाचा नेहरू याद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बाल दिवस मना, चाचा नेहरू याद किए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
children day
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/जलालाबाद। शहर के शिक्षण संस्थानों में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत गायन, वाद्य यंत्र, नृत्य और कविताएं प्रस्तुत कीं।
शनिवार को मेपल्स एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। छात्र-छात्राओं ने जल बचाएं, पेड़ बचाएं और पर्यावरण की रक्षा करें आदि संदेश प्रस्तुतियां के माध्यम से जागरुक किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बच्चों को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय के बारे में बताया।
स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल व चेयरमैन विपिन संगल ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की। मौके पर प्रताप सिंह, रमनीश, बाल विक्रम, मोनू, संदीप, अक्षय, सुमन, शीबा, सीमा, रेणू, प्रियंका आदि रहे। वही हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने देशभक्ति कविता, गायन में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने सभी छात्राओं को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान रेणुका, निशा, मनाली, संगीता, निशा गोयल, उदल सिंह, कुलदीप सिंह, संजीव पंवार आदि रहे। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में वेश प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, ओशो दीप पब्लिक स्कूल में बाल दिवस व गुरुनानक जयंती के अवसर पर स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और डांस का आयोजन किया गया।
स्कूल प्रबंधक राजीव गर्ग ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। विशिष्ट अतिथि रीतू गर्ग ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में अवगत कराया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल ने गुरुनानक व नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। मौके पर आशीष, रीना, कमलेश, रेणू, प्रिंसी, आदेश, रुपिन, मुकुल, मयंक आदि मौजूद रहे।
मदरलैंड पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल की चेयरपर्सन उषा मुंजाल ने सभी प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत कर नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाल बाल दिवस की बधाई दी।
वही सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की। जिसमें फैंसी ड्रेस, गायन, कविता, खेल व डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना जलवा बिखेरा। पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा। डायरेक्टर आदित्य कुमार ने बच्चों को बच्चों को बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को हम बाल दिवस के रुप में मनाते है।
प्रधानाचार्य मीनू संगल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुुए नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस दौरान मनोज आर्य, अमित पंवार, दिनेश, नवनीत कौर, भावना, सुरक्षा, निशा शर्मा, संजय बंसल, विपुल, कविता, प्रेमलता, सुलेखा, अंजू पंवार आदि मौजूद रहे। उधर, जलालाबाद। ग्रीन वैली जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लघु नाटिका, देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रधानाचार्य चौधरी चंद्रसेन ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में अध्यापक फरीन खान, टीना, पायल, पारूल, महावीर, शिवानी, तरुणम आदि रहे।