फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrated the birth anniversary of great men with gaiety

हर्षोल्लास के साथ मनाई महापुरुषों की जयंती

Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of great men with gaiety
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में में मुरलीधर दत्तात्रेय (भाऊराव) देवरस, रानी लक्ष्मीबाई, गुरु नानक देव जयंती का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य सोमदत्त आर्य ने मुरलीधर दत्तात्रेय (भाऊराव) देवरस और रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि भाऊराव देवरस कुशल संगठनकर्ता, श्रेष्ठ विचारक, चिंतक होने के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे व्यक्तियों को संघ से जोड़ा। झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरेांगना थी। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऐसी महान विभूतियों का जीवन दर्शन हम सबके लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने गुरु नानक के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि गुरु नानक देव सिख धर्म के संस्थापक, भाईचारे और मानवता के संदेश वाहक रहे है। उन्होंने अपनी शिक्षा के अंतर्गत जीवन के आखिरी 18 वर्षों में खेतों में हल चलाकर यह बताया कि हर मनुष्य को मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन ओजस्वी कवि प्रीतम सिंह ‘प्रीतम’ ने किया। मौके पर संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अरविंद कुमार, नीटू कश्यप, मधुबन शर्मा, मोहर सिंह, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार, विजय कुमार, अंकुर कुमार, वसीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed