फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CCTV cameras worked to reveal the incident

वारदात के खुलासे के लिए कारगर बने सीसीटीवी कैमरे

Thu, 22 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras worked to reveal the incident
शामली दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा - फोटो : SHAMLI
वारदात के खुलासे के लिए कारगर बने सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

शामली। वर्तमान दौर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे काफी महत्वपूर्ण भूूमिका अदा कर रहे हैं। कई वारदातों के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे कारगार साबित हुए हैं।
जिले में पिछले करीब चार माह पहले जलालाबाद में बाइक सवार युवक की हत्या का खुलासा करने में सीसीटीवी कैमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। पिछले महीने बिडौली में बैंक चोरी का प्रयास करने के वाले चोरों की पहचान भी आसपास लगे कैमरों से हुई थी। शहर में बुढ़ाना रोड पर चिकित्सक की दुकान में चोरी करने वाले युवकों की पहचान सीसीटीवी कैमरे से हुई थी। पुलिस भी हर घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ही खंगालती है।
विज्ञापन

थाने में लगे कैमरे, चौराहों का भेजा गया प्रस्ताव
पुलिस विभाग की तरफ से जिले के हर थाने में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग की तरफ से शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव कई माह पहले शासन को भेजा गया था। एसपी नित्यानंद राय ने भी बाजारों में घूमकर दुकानों पर लगे कैमरों की व्यवस्था देखी थी। कई स्थानों पर कैमरे की दिशा सही नहीं मिलने पर उन्हें ठीक तरह से लगाने के लिए व्यापारियों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कैमरों का सेट लगवाने में 12 हजार का खर्चा
मोबाइल गैलरी संचालक नीरज संगल ने बताया कि अच्छी क्वालिटी के चार सीसीटीवी कैमरे का सेट लगवाने का खर्च 12 से 13 हजार के करीब आता है। इसमें चार कैमरों के अलावा डीवीआर, हार्डडिक्स समेत सभी सेटअप होता है।
व्यापारी बोले, सुरक्षा की लिहाज से कारगर सीसीटीवी कैमरे
सीसीटीवी कैमरों से दुकानों के बाहर खड़े वाहनों की सुरक्षा होती है। दुकान के अंदर कारीगरों पर नजर रहती है। ग्राहकों पर भी नजर रहती है। आसपास अगर कोई घटना होती है तो वह भी कैमरे में कैद हो जाती है।
मनोज कुमार, मिठाई विक्रेता पंजाबी कालोनी।
--
सीसीटीवी कैमरों से बाजार में आने-जाने वाले संदिग्ध लोग निगरानी में रहते है। दुकान के अंदर हो या बाहर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

-रवि संगल, सराफ व्यापारी नाला पटरी।
--
दुकान में पूर्व में दो बाद सामान चोरी हुआ, पता नहीं चलता था। इसके बाद दुकान में 10 सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसके बाद दुकान में सामान चोरी नहीं हुआ।
-राजीव मित्तल, किराना व्यापारी, बड़ा बाजार।
सीसीटीवी कैमरे आज के समय में जरूरी है। इससे कोई भी मामला हो सच सामने आ जाता है। सुरक्षा के लिए कैमरे का बड़ा महत्व होता है।
- राजेश अग्रवाल, सर्राफ व्यापारी गांधी चौक।
--
कोट
सीसीटीवी कैमरों से घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिलती है। अपराधी की पहचान होने पर उसे पकड़ने में आसानी हो जाती है। कई बड़ी घटनाओं के खुलासे में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही है।
- राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed