{"_id":"603548ca8ebc3ee93162c199","slug":"cc-road-named-of-brilliant-student-shamli-news-mrt5268616193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र राहुल के नाम पर बनी सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र राहुल के नाम पर बनी सीसी सड़क
विज्ञापन
मेधावी छात्र के नाम पर बनी सीसी सड़क
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में मेरठ-करनाल मुख्य मार्ग से प्रवेश द्वार तक मेधावी छात्र राहुल कुमार के नाम से लोक निर्माण विभाग द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है।
प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2020 में विद्यालय के मेधावी छात्र राहुल कुमार निवासी गांव सिंभालका ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपये नगद और पढ़ने के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन डीएम के माध्यम से प्रदान कर सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही मेधावी छात्र के मुख्य सड़क से घर तक जाने वाली सड़क पक्की करने और सड़क का नामकरण भी पुरस्कृत मेधावी छात्र के नाम से करने की घोषणा की गई थी।
उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने विद्यालय के प्रति समर्पण भावना दिखाते हुए अपने घर की सड़क न बनवाकर विद्यालय के जर्जर मुख्य मार्ग को पक्का सीसी कराने का आग्रह विभागीय अधिकारियों से किया गया था। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित सीसी सड़क पर छात्र के नाम का बोर्ड लगाया गया है। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया गया है। इस अवसर पर मेधावी छात्र राहुल कुमार के पिता नरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, अशोक सोम आदि मौजूद रहे।