फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'CBI probe into Pathak family murder case'

‘पाठक परिवार हत्याकांड की सीबीआई जांच हो’

Sun, 05 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
'CBI probe into Pathak family murder case'
शामली में ब्राहमण एकता माहासभा द्वारा आयोजित शोक सभा में बोलते प.प्रेमकिशोर कोठारी - फोटो : SHAMLI
शामली। भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार हत्याकांड को लेकर जिले की सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जघन्य हत्याकांड की सीबाआई जांच कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे सपा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पाठक परिवार हत्याकांड की निंदा की गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने इस चौराहे हत्याकांड की गहनता से जांच कराकर सही खुलासा करने और दोषी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, मांगेराम मलिक, डॉ. सतपाल कश्यप, सुरेंद्र ताना, उमेश प्रधान, दिलशाद सैफी, नासिर प्रधान, सत्यांशु वर्मा, देवेंद्र वालिया आदि मौजूद रहे। उधर, शहर के मंदिर ठाकुर द्वारा में श्री ब्राह्मण एकता महासभा की बैठक हुई। जिसमें पाठक परिवार हत्याकांड की निंदा करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर महासभा के अध्यक्ष पंडित प्रेम किशोर कोठारी, महासचिव शिवकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक वरिष्ठ, संरक्षक विनोद अत्री, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, सतेंद्र शर्मा, उपेेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, राकेश कौशिक आदि रहे।

शामली पंजाबी कॉलोनी में  मृतक अजय पाठक के आवास पर घटना की जानकारी लेते गणमान्य लोग

शामली पंजाबी कॉलोनी में मृतक अजय पाठक के आवास पर घटना की जानकारी लेते गणमान्य लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed