फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car fell into ditch due to tire burst, five injured

Shamli News: टायर फटने से खाई में गिरी कार, पांच घायल

Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch due to tire burst, five injured
थानाभवन। हिंड पुलिया के नजदीक कार का टायर फटने से कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई गई। मदरसा मोहतमिम समेत 5 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जलालाबाद के मदरसा मिफ्ताहुल उलूम प्रबंधक मौलाना वली उल्लाह कैराना के गांव मोहम्मदपुर के एक मदरसे से जलसे में शामिल होने के बाद चार अन्य लोगों के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थानाभवन के गांव नजदीक की पुलिया के नजदीक अचानक उनकी कार का टायर फट गया। जिससे गाड़ी असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। जिससे गाड़ी में बैठे मौलाना वली उल्लाह खान कारी इनाम मौलवी वाजिद मौलाना अयूब और मौलवी शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर होने आवाज सुनकर राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बमुश्किल इनोवा गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी और घायलों को थाना भवन स्थित पैरामेडिकल में भर्ती कराया। जैसे ही घटना की सूचना जलालाबाद नगर वासियों को लगी सैकड़ों की तादाद में लोग थानाभवन पैरामेडिकल में एकत्र हो गए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed