{"_id":"6691ae3e79f1aa15ac055a34","slug":"camps-will-be-organized-for-the-disabled-they-will-get-benefits-of-the-schemes-shamli-news-c-26-1-aur1003-124368-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिव्यांगों के लिए लगेंगे शिविर, मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिव्यांगों के लिए लगेंगे शिविर, मिलेगा योजनाओं का लाभ
Sat, 13 Jul 2024 03:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
शामली। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से दिव्यांगजन को लाभान्वित करने के लिए शिविर आयोजन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
शुक्रवार को सीडीओ ने उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के सहायतार्थ विभिन्न योजनाएं जैसे-दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) सहायक उपकरण कृत्रिम अंग, (कृत्रिम हाथ-पैर केलिपर्स, ट्राइसाइकिल व्हीलचेयर, बैशाखी, कान की मशीन आदि) दुकान निर्माण संचालित योजना, शादी पुरस्कार प्रोत्साहन योजना, यूडीआईडी कार्ड कार्यक्रम योजना, शल्य चिकित्सा, ट्राइसाइकिल योजना संचालित की जा रही है। पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के लिए 15 जुलाई से समस्त विकास खंडों में नोडल अधिकारियों की देख-रेख में शिविर का आयोजन कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
जनपद में ऐसे निवासरत दिव्यांगजन जो कृत्रिम अंग लगवाने तथा सहायक उपकरण लेने हेतु इच्छुक है तथा गत तीन वर्षों से सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुआ हो वह अपना आवेदन विभागीय वेबसाइट https://divyangianup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन करते हुए कार्यालय में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शामली ब्लॉक में 15 जुलाई, ऊन में 18 जुलाई, कांधला में 19 जुलाई और कैराना में 20 जुलाई को शिविर का आयोजन होगा। शिविर सुबह 10.30 से 3.30 तक होगा।