फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Campaign will be run to solve electrical problems

विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए चलेगा अभियान

Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be run to solve electrical problems
- 19 सितंबर तक विद्युत उपकेंद्रों पर आयोजित होंगे कैंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शासन के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं के समाधान के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 12 से 19 सितंबर के बीच सभी विद्युत उप केंद्रों पर कैंप आयोजित होंगे। जिसमें विद्युत कनेक्शन, लोड बढ़ाने, मीटर लगाने, ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज आदि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक कैंप लगेंगे। इसमें उपकेंद्र के अधीन आने वाले सभी राजस्व गांव, ग्राम पंचायत को एक टाइम एक टेबल बनाकर समाधान के कार्य होंगे। इसमें विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करने एवं बिल संबंधी शिकायतों का निस्तारण, कनेक्शन, लोड़ बढ़ाने, मीटर लगाने के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर, फीडर लोड, वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान घटित होने वाली दुर्घटनाओं के कारण होने वाली जनहानि से संबंधित मुआवजा आदि से संबंधी मामले निस्तारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थपित जले, खराब, क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नए मीटर स्थापित करने का कार्य होगा। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। अभियान सहीं ढंग से चले इसके लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ ही नियमित रूप से इसकी मानीटरिंग की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि इस अभियान का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed