फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call for a large number of SP workers to reach Dabuthwa rally

दबुथवा रैली में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचने का आह्वान-

Mon, 06 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Call for a large number of SP workers to reach Dabuthwa rally
शामली में सपा नेताओ के साथ एमएलसी संजय लाठर - फोटो : SHAMLI
शामली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत की मंगलवार को दबुथवा में होने वाली संयुक्त सभा की तैयारियों को लेकर सपा एमएलसी डॉ. संजय लाठर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने सभा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले से भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता आगामी सात दिसंबर को दबुथवा पहुंचने चाहिए। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि थानाभवन से आने वाली कार एवं बसें पार्टी कार्यालय पर एकत्र होंगी। वहीं से दबथुवा के लिए प्रस्थान करेंगी। शामली विधानसभा की गाड़ियां बायवाला चौक पर मिलेंगी। सभा के लिए शामली विधानसभा की जिम्मेदारी मांगेराम मलिक व जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग को सौंपी। कैराना विधानसभा की जिम्मेदारी डॉ. सत्यपाल कश्यप, नीरज पहलवान, इकराम सिद्दीकी को और थानाभवन विधानसभा के लिए सुरेंद्र ताना, सच्चू प्रधान ,संजय कसेरवा, थानाभवन नगर अध्यक्ष ओमपाल सैनी, विपिन सैनी को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

बाद में सपा एमएलसी संजय लाठर, पूर्व विधायक पंकज मलिक शहर के मोहल्ला रेलपार में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीर सिंह के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य ठाकुर शेर सिंह राणा, पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed