{"_id":"615602438ebc3e0bbe4f665e","slug":"cabinet-minister-inaugurated-many-development-works-shamli-news-mrt5586360159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री ने कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण
शामली। प्रदेश सरकार में गन्ना विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ में 1.31 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी, 18 लाख की लागत से बनी सीसी रोड, गांव तितारसी में पंचायत घर, पंचायत घर की बाउंड्री व नाले का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों में अराजकता, गुंडागर्दी व दहशतगर्दी का माहौल था। अब प्रदेश के गुंडों को पुलिस ने उनके उचित स्थान पर पहुंचा दिया है।
प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये का निवेश व्यापारी कर रहे हैं, जिससे प्रदेश में रोजगार के अनेकों अवसर खुलेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय में भी ग्रामीणों को बताया। साथ ही कहा कि जल्दी शामली प्रदेश में विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा। शहर से तीन-तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैं और जल्द ही शामली के चारों ओर एक बहुत ही भव्य बाईपास का निर्माण कराया जाएगा, जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मुल्लापुर गांव में भी जनसंपर्क कर, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार से समझाया। इस दौरान विजय बहादुर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी पंकज बीडीओ, मैनपाल सैनी, राजकुमार सैनी, नीटू सैनी, भगत जी कुटुबगढ़ समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।