फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By fraudulently changing the ATM card, the amount was withdrawn from the account

धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम उड़ाई

Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
By fraudulently changing the ATM card, the amount was withdrawn from the account
कांधला। कस्बे के कैराना रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गए एक महिला और युवक का कार्ड बदलकर अनजान युवक ने हजारों रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मलकपुर निवासी मसव्वर शनिवार को कस्बे के कैराना रोड स्थित पीएनबी के एटीएम पर अपने खाते से रुपये निकालने के लिए गया था। काफी देर तक भी एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर पास में ही खड़े एक युवक ने उसको रुपये निकालने के लिए कहा, जैसे ही मसव्वर ने अपना कार्ड पास खड़े अनजान युवक को दिया तो उसे धोखे से कार्ड बदल दिया और पीड़ित युवक को रुपये नहीं निकलने की बात कहते हुए भेज दिया। रविवार को उसके मोबाइल पर 88 हजार रुपये खाते से निकलने का मेसेज आया तो युवक के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। उसने बैंक अधिकारियों को शिकायत की तो उसी बीच पीड़ित के खाते 45 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में कस्बे के मोहल्ला बिजलीघर रोड निवासी शबनम ने रविवार को तहरीर देते हुए बताया कि कस्बे के कैराना रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से अपने खाते से रुपये निकालने के लिए गई थी। रुपये नहीं निकालने पर पास खड़े एक युवक ने उसका कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 27 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर मिली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed