फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Businessman receives WhatsApp threat to be murdered within two days

Shamli News: कारोबारी को व्हाट्सएप पर दी दो दिन में हत्या की धमकी

Sat, 22 Aug 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 22 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Businessman receives WhatsApp threat to be murdered within two days
शामली। शहर के औद्योगिक क्षेत्र के एक कारोबारी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने मैसेज भेजकर दो दिन के भीतर हत्या करने की धमकी दी। कुछ ही देर बाद धमकी भरा मैसेज डिलीट कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैराना-पानीपत रोड स्थित इंडस्ट्रीयल स्टेट कंडेला निवासी साइमा के सदस्य विभोर गर्ग ने बताया कि 19 अगस्त की शाम उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। आरोप है कि संदेश में उन्हें धमकाते हुए कहा गया कि उनके पास दो दिन का समय है और इसके बाद उनकी हत्या कर दी जाएगी। मैसेज भेजने के बाद आरोपी ने उसे डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद कारोबारी और उनके परिवार में डर का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि आरोपी उन्हें या परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने धमकी देने वाले की पहचान कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed