फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buses crowded in the morning, riders in the evening

बसों में सुबह रही भीड़, शाम को सवारियों का टोटा

Mon, 09 Mar 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Buses crowded in the morning, riders in the evening
शामली। दुल्हैंडी पर सुबह से लेकर तीन बजे तक यूपी रोडवेज की बसो का संचालन बंद रहेगा। शाम चार बजे के बाद यूपी रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो पाएगा। वहीं सोमवार को होली पर दोपहर तक यूपी रोडवेज की बसों में अच्छी खासी भीड़ निकली, लेकिन शाम होते होते सवारियों का टोटा हो गया।
विज्ञापन

इस बार होली के त्योहार का अवकाश शनिवार को घोषित हो जाने के बाद सरकारी कर्मचारी अपने घरों को चले गए। पिछले दो दिनो से दिल्ली, मुजफ्फरनगर, पानीपत, सहारनपुर, मेेरठ आदि स्थानों से हरियाणा-यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों की भीड़ रही। दोपहर तक यूपी रोडवेज की बसों अच्छी खासी भीड़ रही। दोपहर बाद सवारियों की भीड़ कम हो गई है। यूपी रोडवेज के बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि होली प्रोत्साहन योजना गत छह मार्च को लागू हो गई थी। पांच-छह मार्च को बारिश के कारण यूपी रोडवेज की बसों में अपेक्षा से कम सवारियां निकली। पिछले दो दिनों से मौसम साफ होने से सवारियां निकलने से यूपी रोडवेज की बसों में आय जरूर बढ़ी है। उन्होंने बताया कि शामली से सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली, पानीपत करनाल और मुजफ्फरनगर जाने वाले सवारियां अपेक्षा से कम निकल पाई है। मंगलवार को दुल्हैंडी के दिन सुबह से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक यूपी रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा। शाम चार बजे के बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, पानीपत, करनाल और दिल्ली के लिए यूपी रोडवेज की बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दुल्हैंडी पर प्राइवेट बसे बंद रहेगी
शामली। प्राइवेट बसों की यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि दुल्हैंडी के दिन जिले की प्राइवेट बसों का संचालन बंद होगा। उन्होंने बताया कि प्राइवेट बसें मुजफ्फरनगर-शामली, कैराना, बिड़ौली-ऊन, बुढ़ाना मार्ग पर प्राईवेट बसें दुल्हैंडी के दिन सुबह से लेकर शाम तक बंद रहेगी। वहीं, उत्तर रेलवे के यातायात अधीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि दुल्हैंडी के दिन दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सभी ट्रेनों का संचालन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed