{"_id":"575069554f1c1b020910a4ec","slug":"burn-teenager-after-leekage-of-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जल गया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जल गया किशोर
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में आग लगने के बाद जुटी भीड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जिले में कैराना क्षेत्र के अकबरपुर सुन्हेटी में एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें 15 वर्षीय बालक जिंदा जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
किशोर को आग से बचाने के दौरान खाना बना रही उसकी मामी भी झुलस गई। ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक आग पर पानी डाल कर बमुश्किल काबू पाया। जिसके बाद ही मकान के अंदर से बालक का शव बाहर निकाला जा सका।
सूचना पर एसडीएम, सीओ के अलावा सपा विधायक नाहिद हसन भी मौके पर पहुंचे। बाद में परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सपुर्द ए खाक कर दिया। बृहस्पतिवार की ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी निवासी जाहिदा पत्नि मांगा खाना बना रही थी। जाहिदा का भांजा मुबारिक (15) दोपहर को खाना खाने के लिए पर आ गया।
विज्ञापन
इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग का इतना विकराल रूप था कि मुबारिक मकान से बाहर नहीं आ सका। जाहिदा ने मुबारिक को बाहर खींचने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर के अंदर फंसे मुबारिक की जलकर मौत हो चुकी थी और घर का सारा सामान भी जल कर राख हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी एमएस गिल, सीओ भूषण वर्मा व एसडीएम रामअवतार गुप्ता मौके पर पहुंचे तथा जानकारी ली। वही दमकल विभाग की एक छोटी गाड़ी आग बुझने के बाद ही मौके पर पहुंच पायी। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि परिजनों ने लिख कर दिया कि वो कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।