फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Aparajita Shamli News, Build your career by improving interest

अमर उजाला अपराजिता अभियान: रुचि निखार कर मेहनत से बनाएं अपना करियर

Fri, 26 Jun 2020 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Shamli News, Build your career by improving interest
अमर उजाला फाउंडेशन और भारतीय जैन संगठना द्वारा आयोजित स्मार्ट गर्ल वर्कशाप में बेटियों को टिप्स दिए - फोटो : अमर उजाला

आप जिस खेल अथवा कला में रुचि रखती हैं, उसे निखारने में जुट जाएं। माता-पिता का सहयोग लें, खूब मेहनत करें, तो यह रुचि आपका करियर भी बना सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन और भारतीय जैन संगठना की ओर से बृहस्पतिवार को शुरू हुई चार दिवसीय स्मार्ट गर्ल्स ऑनलाइन वर्कशॉप में बेटियों ने अपनी जिज्ञासा से जुड़े सवाल किए तो, एक्सपर्ट ने उन्हें जवाब देकर संतुष्ट किया। वर्कशॉप में शामली के विभिन्न कस्बों, गांव के अलावा यूपी और देशभर की 35 बेटियां शामिल हुई। कार्यशाला के पहले दिन का विषय स्व:जागरूकता रहा। इस पर युवतियां जैन संगठना की ट्रेनर डॉक्टर मृदुला जैन से रूबरू हुईं। इसमें मुख्य रुप से खुद को कैसे खुश रखें ,कैसे अपना मनोबल बढ़ाएं, गुस्से पर नियंत्रण कैसे रखें, छोटी बातों को तूल देने से कैसे बचें आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


नीचा दिखाने वालों को नजरअंदाज करें
एक्सपर्ट ने बताया कि यदि हमें कोई नीचा दिखाने की कोशिश करता है तो, ऐसे इंसान को नजरअंदाज करें। हर लड़की को रोजाना खुद से सवाल करने चाहिए और खुद को पहचानना चाहिए। कभी भी अपने प्रति नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए।
विज्ञापन


अपनी रुचि को आगे लाएं
गगन विहार की इशिका जिंदल ने पूछा कि हम अपनी रुचि को किस तरह आगे लाएं, क्या वह हमारा करियर बन सकता है। एक्सपर्ट ने कहा कि अपनी रुचि के बारे में मम्मी पापा से खुलकर बात करें। वह जरूर सपोर्ट करेंगे। हमारे देश में बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी रुचि को आगे बढ़ाया। प्रेक्टिस कर देश के नामी खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती हो गई तो छिपाएं नहीं
कई छात्राओं ने पूछा कि कोई काम गलत होता है तो बहुत डर जाती हूं। ये डर कैसे कम हो। एक्सपर्ट ने कहा कि, यदि गलती के बारे में समझने मन के डर को निकाला जा सकता है। गलती हर इंसान से हो जाती है। बेहतर है कि उस गलती को अपने मम्मी पापा से शेयर करो और क्षमा मांग लो तो, कुछ देर बाद सब सामान्य हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: आपातकाल की कड़वी यादें: लोकतंत्र सेनानी बोले- बहुत यातनाएं झेलीं, चने और गुड़ खाकर भरते थे पेट

नकारात्मक सोच मन में ना लाएं - डॉक्टर मृदुला
भारतीय जैन संगठना की एक्सपर्ट डॉक्टर मृदुला जैन ने कहा कि बेटियों को अपने सपने पूरे करने के लिए पूरी मेहनत करनी चाहिए। अपनी अच्छाइयां और बुराइयों को टारगेट करें। बुराइयों को दूर करने का प्रयत्न करें। हमेशा सकारात्मक सोच रखें, नकारात्मक भाव मन में नहीं लाने चाहिए।

अमर उजाला का सार्थक प्रयास - मोहित
भारतीय जैन संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित जैन और मंत्री एसके जैन ने वर्कशॉप का ऑनलाइन शुभारंभ किया। मोहित जैन ने कहा कि अमर उजाला बेटियों के लिए कई अभियान चला रहा है। भारतीय जैन संगठन के साथ इस वर्कशॉप से न केवल जिले की, बल्कि प्रदेश और देश की बेटियां भी लाभान्वित होंगी। ये अनूठा प्रयास होगा।

इन्होंने किए सवाल जवाब
गगन विहार की इशिका जिंदल, नेहा, थानाभवन की गरिमा, शामली की विशाखा, दिव्या आदि 35 युवतियों ने भाग लिया। इसके अलावा महाराष्ट्र, आसाम आदि से भी छात्राएं जुड़ीं। आसाम की पलक जैन ने बताया कि उसकी दादी को पेंटिंग का शोक था। उन्हीं से उसने सीखा और आज अपने आसपास के बच्चों को भी पेंटिंग सिखा रही हूूं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed