फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buggy overturns in Krishna river, teenager dies due to drowning

Shamli News: कृष्णा नदी में बुग्गी पलटी, डूबने से किशोर की मौत

Mon, 27 May 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Buggy overturns in Krishna river, teenager dies due to drowning
जलालाबाद कृष्णा नदी में  किशोर के  डुबने के  बाद  मौके पर पहुंची पुलिस व नगर पंचायत अध्यक्ष जही
जलालाबाद (शामली)। अस्थायी पुल से फिसलकर बैल बुग्गी कृष्णा नदी में पलट गई। बुग्गी में सवार तीन किशोर भी पानी में डूब गए। काफी देर बाद दो किशोर तो तैरकर सुरक्षित निकल गए, लेकिन एक किशोर का शव तलाश के बाद मिला। बैल-बुग्गी का कोई पता नहीं चल पाया था। हादसा सुबह करीब नौ बजे कालेे वाले घाट पर हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला खरादियान रामरतन मंडी निवासी याकूब का इकलौता बेटा अब्दुल्ला (17) मोहल्ले के ही दो अन्य साथियों हैदर पुत्र तासीन व उवेश पुत्र यासीन के साथ बैल बुग्गी लेकर खेत से चारा लेने के लिए जा रहा था। कृष्णा नदी के काले वाले घाट पर अस्थायी पुल पर लगे पाइप पर पहिया फिसलने से बुग्गी नदी में पलट गई। बुग्गी में सवार तीनों किशोर भी नदी में डूब गए। हादसे की सूचना पर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डूबे किशोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही हैदर व उवेश तो तैरकर किसी तरह नदी से सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन अब्दुल्ला और बैल बुग्गी पानी का कोई पता नहीं चल पाया। तालाब में मछली पकड़ रहे युवकों ने अब्दुल्ला की तलाश की। सूचना पर थानाभवन थाना प्रभारी सतीश कुमार भी पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अस्थायी पुल से कुछ दूरी पर गहराई में अब्दुल्ला मिला। उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार व नगर पंचायत चेयरमैन जहीर मलिक के समझाने की बाद परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार हुए।
इकलौता बेटा था अब्दुल्ला
अब्दुल्ला इकलौता पुत्र था। हादसे में उसकी मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। चेयरमैन जहीर मलिक व सभासदोें ने प्रशासन से वार्ता कर गरीब परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है। पानी का
रुड़की गंगनहर से आया पानी
बताया गया है कि रुड़की गंग नहर से सहारनपुर जनपद के गांव भनेड़ा में बने छोटे तटबंध के टूटने से कृष्णा नदी में पानी ज्यादा पहुंचने से कृष्णा नदी उफान पर है। पानी का भी तेज बहाव है।
गोताखोर समय पर पहुंच जाते तो बच सकती थी जान
नदी में किशोर के डूबने के बाद पुलिस प्रशासन भी असहाय की स्थिति में मौके पर मौजूद रहा। घटना के तीन घंटे बाद भी पुलिस प्रशासन गोताखोरों की व्यवस्था नहीं कर सका। बाद में स्थानीय मछुआरों ने जान जोखिम में डालकर किशोर के शव को बाहर निकाला।
नहीं बनाया जा रहा पुल, अस्थायी पुल के पाइपों से बने हालात

जलालाबाद। कृष्णा नदी के काले वाले घाट पर स्थायी पुल नहीं है। सीमेंट के बड़े पाइप से बनाए गए अस्थायी पुल से किसान जान जोखिम में डालकर नदी पार कर अपने खेतों में जाते हैं। बरसात के दिनों में भी पुल भी पानी में डूब जाता है। घाट पर पक्के पुल की मांग दशकों से की जा रही है, लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय वादे तो करते हैं, लेकिन पुल का निर्माण आज तक नहीं कराया गया, जिसके चलते आज यह हादसा हुआ।

किसान इंतजार चौधरी ने कहा की काफी समय से पक्के पुल की मांग की जा रही है परंतु इस और किसी का ध्यान ही नही है। रोजाना किसान अपनी जान जोखिम में डालकर अपने खेतों में जाते है। सभासद राशिद चौधरी का कहना है की इस अस्थायी पुल से प्रतिदिन लोगों व किसानों का आना जाना लगा रहता है। किसान जान जोखिम में डालकर इस बंबे के पुल से अपने खेतों में जाते है। पक्के पुल के निर्माण के लिए जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग से कई बार मांग की जा चुकी है। सिंचाई विभाग ने मौके पर आकर निरीक्षण भी किया लेकिन आज तक पुल नहीं बन सका।

जलालाबाद कृष्णा नदी में  किशोर के  डुबने के  बाद  मौके पर पहुंची पुलिस व नगर पंचायत अध्यक्ष जही

जलालाबाद कृष्णा नदी में  किशोर के  डुबने के  बाद  मौके पर पहुंची पुलिस व नगर पंचायत अध्यक्ष जही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed