फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Budget is going to double farmers' income

किसानों की आय दोगुनी करने वाला है बजट

Sun, 14 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Budget is going to double farmers' income
शामली। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान हित में हैं और आय दोगुनी करना वाला है। 70 साल बाद कृषि कानून में बदलाव किया गया है। किसान कृषि कानून को समझें। सपा विधायक नाहिद हसन पूर्व सांसद तबस्सुम हसन प्रकरण में गैंगस्टर लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराधी होने पर पुलिस मुकदमे दर्ज करती है। अपराधी का लाइसेंस निरस्त होना क्या गलत है।
विज्ञापन

रविवार को गढ़ीपुख्ता रोड़ मुंडेट कला गांव स्थित भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में धरना दे रहे किसान अपना आंदोलन खत्म कर सकते हैं। किसानों से सरकार कई दौर की वार्ता कर चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट के संबंध में कहा कि वित्त मंत्री की ओर से देश को अच्छा बजट दिया गया है। देश को तरक्की देने वाला, किसानों की आय दुगना करने वाला और शिक्षा-स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर आम बजट बनाया गया है।
विज्ञापन

पत्रकारों के पूछने पर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से लेकर 2020-21 तक किसानों के भाव में बढ़ोतरी की गई है। कोरोना काल में सीबीएसई स्कूलों की फीस माफ करने का मुद्दा उठाया गया। जिसका मंत्री को जवाब नहीं दे पाए हैं। सपा विधायक नाहिद हसन पूर्व सांसद तबस्सुम हसन प्रकरण में गैंगस्टर लगाए जाने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि अपराधी होने पर पुलिस मुकदमे दर्ज करती है। अपराधी का लाइसेंस निरस्त होना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि शामली जिले में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हो गया है। नवीन जिला मुख्यालय पर 60 बीघा भूमि में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पिछला वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, पूर्व उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed