UP: इस हॉट सीट पर BSP खेलेगी बड़ा दांव, जल्द होगी उम्मीदवार की घोषणा, चर्चा में है ये नाम
Shamli News : यूपी की इस हॉट सीट पर बसपा बड़ा दांव खेल सकती है। बसपा जल्द ही इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा करेगी। वैसे इस नाम की चर्चा जोरों पर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा हाईकमान कैराना लोकसभा सीट पर ठाकुर-दलित समीकरण का दांव खेल सकती है। बसपा प्रत्याशी के रूप में सहारनपुर जिले के नानौता ब्लॉक के श्रीपाल राणा के नाम की चर्चा जोरों पर है। अधिकारिक तौर पर बसपा हाईकमान की ओर से मंगलवार को कैराना लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के रूप में घोषणा हो जाने की संभावना है।
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा ने सांसद प्रदीप चौधरी को दूसरी बार टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से हसन परिवार की इकरा हसन को प्रत्याशी बनाया है। अब बसपा की ओर से भावसी निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड जवान श्रीपाल राणा को प्रत्याशी बनाने की तैयारी है।
श्रीपाल राणा ने बताया कि वह लखनऊ में हैं। उनके नाम की कैराना लोकसभा प्रत्याशी बनाने की बात चल रही है। लखनऊ में बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुदीन राइन से बैठक हो रही है। मंगलवार को कैराना लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड: दोषी सिपाहियों को उम्रकैद, अर्थदंड भी लगाया, अदालत ने जलियांवाला बाग से की प्रकरण की तुलना
बसपा के जिला प्रभारी सुनील जाटव का कहना है कि श्रीपाल राणा का नाम लगभग तय है। कल अधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: UP: मस्जिद में पकड़ा गया संदिग्ध, बैग में मिले 12 सिम कार्ड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, पूछताछ जारी