फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSF jawan killed in accident

हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत

Tue, 05 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 05 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan killed in accident
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/बाबरी। मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित करौदा बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र के गांव ढिंढ़ाली निवासी कपिल (32) पुत्र राजबीर जम्मू में बीएसएफ में तैनात था। रेलवे की परीक्षा देने के लिए वह रविवार को छुट्टी लेकर आया था।

सोमवार को उसकी मुजफ्फरनगर में परीक्षा थी। दोपहर करीब 12 बजे वह मुजफ्फरनगर से परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था। जब बाबरी क्षेत्र के करौदा बस स्टैंड के निकट पहुंचा, तो बाइक अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उसके शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक रामखिया निवासी आजमगढ़ को भी हिरासत में ले लिया और उसका ट्रक भी कब्जे में लेकर थाने ले आए। उधर, दुर्घटना का पता लगते ही कपिल के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं, सुबह पहले कपिल अपने पांच वर्षीय बच्चे को कोर्स की किताबें दिलवाई और स्कूल में छोड़कर मुजफ्फरनगर चला गया। सात साल पूर्व उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामने खड़े ट्रक में लगी टक्कर
करौदा बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर लेकर आ रहा ट्रक रात से खड़ा था। वहां ढाबे पर आराम करने के बाद चालक उसे लेकर चलने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सिर में चोट लगने से मौके ही कपिल ने दम तोड़ दिया। 

 

हेलमेट से बच सकती थी जान
कपिल की बाइक सामने खड़े ट्रक में टकराई और उसका सिर ट्रक में जाकर लगा। जिससे उसकी मौत हुई। यदि उसके पास हेलमेट होता, तो जान बच सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed