फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brother beaten up for protesting objectionable comments on sister

Shamli News: बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध पर भाई को पीटा

Wed, 16 Oct 2024 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Brother beaten up for protesting objectionable comments on sister
गढ़ीपुख्ता। गढ़ी अब्दुल्ला खां गांव में बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर पांच युवकों ने किशोर पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे किशोर घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

किशोर ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह गांव के बाजार में सामान खरीदने के लिए रविवार की रात दस बजे के करीब जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव के शाहजेब पुत्र अब्बास उर्फ मज्जू ने किशोर को देखते ही अभद्रता करनी शुरू कर दी और उसकी बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर उसने अब्बास उर्फ मज्जू, नावेद, सावेज, जावेद को बुला लिया। सभी ने किशोर को बीच सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा। जिससे वह घायल हो गया। घायल की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया ।पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed