{"_id":"618eb90cb107f65c6e6ae2a7","slug":"broke-the-glass-of-the-bus-shamli-news-mrt5645842100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालक से अभद्रता, बस का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालक से अभद्रता, बस का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
शामली। हरियाणा रोडवेज बस के चालक सुदामा और परिचालक मोहनलाल ने शु्क्रवार दोपहर कोतवाली में सूचना दी कि वह हरिद्वार से बस लेकर पानीपत जा रहे थे। जब वे शामली में रोडवेज बस स्टैंड के निकट पहुंचे तो युवक ने खिड़की में खड़े परिचालक से टिकट व नकदी से भरा थैला छीनने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो उसने मारपीट की कोशिश करते हुए अभद्रता की। चालक ने भी युवक की हरकतों का विरोध किया तो वह उस समय वहां से चला गया और कुछ ही देर बाद डंडा लेकर पहुंचा। आरोपी ने डंडा मारकर बस का पीछे वाला शीशा तोड़ दिया। चालक-परिचालक ने आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। चालक-परिचालक ने पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
चोरी हुई बाइक को बरामद करने की मांग
शामली। गांव करौदा हाथी निवासी प्रविंद्र कुमार ने एसपी सुकीर्ति माधव को भेजे पत्र में बताया कि उसकी कोतवाली के निकट मिल रोड पर प्रथम तल पर आराधना स्टूडियो के नाम से दुकान है। पीड़ित के मुताबिक 22 अक्तूबर को सुबह वह दुकान पर गया था। उसने बाइक को नीचे मिल रोड पर खड़ी की थी। दोपहर को उसने बाइक को वहां से गायब पाया। तलाश करने पर भी बाइक का पता न चलने पर उसने कोतवाली में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि उसकी बाइक का अभी तक पता नहीं चल सका है। उसने एसपी से कार्रवाई कर बाइक बरामद किए जाने की मांग की है।