फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Boycott foreign goods, adopt indigenous

विदेशी वस्तुओं का करें बहिष्कार, स्वदेशी अपनाएं

Mon, 12 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Boycott foreign goods, adopt indigenous
शामली। भारतीय जनता मजदूर संघ की बैठक रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बरातघर में हुई, जिसमें वोकल फॉर लोकल जागरूकता अभियान चलाते हुए विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव व प्रदेश अध्यक्ष मरगूब सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सहारनपुर मंडल प्रभारी अरशद खान व शामली जिलाध्यक्ष एके शर्मा ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। शांत प्रकाश जाटव ने कहा कि प्रदेश में मजदूरों का शोषण हो रहा है, जिसके लिए संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान उन्होंने वोकल फॉर लोकल जागरूकता अभियान भी चलाया, जिसमें कहा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें तो राष्ट्र मजबूत होगा। इस अवसर पर रविंद्र दीक्षित, दीपक चौहान, खुर्शीद आलम, सतीश चौहान, गुलफाम, जुल्फाम, संजीव, देवेंद्र प्रधान, सागर, अनुज कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed