{"_id":"6a74dd9912b0ffa7660b4d5b","slug":"boy-dies-after-coming-into-contact-with-live-electric-pole-shamli-news-c-26-1-smrt1048-171336-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खंभे के करंट की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खंभे के करंट की चपेट में आकर बालक की मौत
Fri, 07 Aug 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। दुल्लाखेड़ी में रिश्तेदारी में गए झिंझाना निवासी सैफुल्लाह (7) की खंभे में आए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
कस्बा झिंझाना निवासी सैफुल्लाह पुत्र अहसान तीन दिन से गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में रिश्तेदारी में अपनी मां तरन्नुम के साथ आया हुआ था। सैफुल्लाह के चाचा आमिर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे बालक दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था।
दुकान के नजदीक रास्ते में विद्युत खंभे में हाथ लग गया। खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद आपूर्ति बंद की गई। विद्युत अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे में आए करंट को दूर किया।
ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता विरेंद्र सिंह ने बताया कि करंट से बाइक की माैत की जांच कराई जा रही है।