फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bouncer who considered gangster Lawrence as her husband arrested

Shamli News: गैंगस्टर लॉरेंस को पति मानने वाली बाउंसर गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bouncer who considered gangster Lawrence as her husband arrested
शामली। अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी और यू-ट्यूबर नीरज को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला बाउंसर को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। यह महिला खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताती थी। उसने लॉरेंस के खिलाफ बोलने पर बदला लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम बिंदु देवी है, जो मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को मुकुल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि एक अनजान नंबर से फोन कर महिला ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महिला ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताया था। मुकुल ने गायक अंकित बालियान की तेरहवीं के दौरान अंकित हत्याकांड में शामिल लॉरेंस और गोगी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग की थी। यू-ट्यूबर नीरज को भी इसी महिला ने धमकी दी थी। पुलिस ने जांच के बाद जयपुर के विजयनगर में रहने वाली बिंदु देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बिंदु देवी मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली हैं। पति से आठ साल पहले तलाक होने के बाद वह जयपुर में रह रही थी। वहां वह मॉल आदि में बाउंसर का काम करती थी। महिला ने पुलिस के सामने कहा कि वह लॉरेंस को आठ साल से अपना पति मानती है। हालांकि वह आज तक उससे मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोशल मीडिया से नीरज का नंबर लिया
पुलिस के अनुसार महिला ने सोशल मीडिया पर यू-ट्यूबर नीरज का एक वीडियो देखा था। उसका कहना था कि वीडियो में मुकुल लॉरेंस के बारे में अपशब्द कह रहा था। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया से नीरज का नंबर प्राप्त किया। इसके बाद नीरज और मुकुल को लॉरेंस के बारे में कुछ भी कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे धमकी दी गई थी। बिंदु देवी ने पुलिस के सामने कहा कि पति से तलाक के बाद से ही वह लॉरेंस को अपना पति मानती है। उसने यह भी कहा कि यदि किसी ने लॉरेंस के बारे में कुछ गलत कहा तो वह उसे सबक सिखाएगी।
-लॉरेंस के प्रति महिला की निष्ठा
प्रेसवार्ता के दौरान बिंदु देवी बार-बार कहती रही कि लॉरेंस ने कुछ गलत नहीं किया है। यदि लॉरेंस ने गलत किया है तो पुलिस उसे सजा दे लेकिन लोगों को उसके बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। महिला ने यह भी कहा कि कोई गलत करेगा तो वह मरेगा ही। उसने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में भी अपनी राय रखी। बिंदु देवी ने कहा कि मूसेवाला ने लॉरेंस को गलत कहा था, इसलिए उसकी हत्या कराई गई। उसने यह भी कहा कि मौका मिला तो वह लॉरेंस से जाकर जरूर मिलेगी।

-महिला ने अपने हाथ पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम गुदवा रखा
महिला ने अपने हाथ पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम गुदवा रखा है। उसका कहना है कि यदि एक जन्म में उसे लॉरेंस नहीं मिल सका तो वह उसके लिए सात जन्म भी लेगी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने अपने निजी जीवन के बारे में भी जानकारी दी। उसने बताया कि उसके चार लड़कियां और एक लड़का है। उसका पति पहले पंजाब में मजदूरी करता था। महिला ने बताया कि अब वह पति और बच्चों दोनों को छोड़ चुकी है। करीब आठ साल पहले पति से तलाक होने के बाद से वह जयपुर में बाउंसर का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed