{"_id":"59f772ad4f1c1bc8678b86e3","slug":"body-election-nomination-account-open-for-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव ः दूसरे दिन नामांकन का खाता खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव ः दूसरे दिन नामांकन का खाता खुला
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरे दिन नामांकन पत्र जमा करने का खाता भी खुल गया। नगर पंचायत एलम के पूर्व चेयरमैन उदयवीर की पुत्रवधू पल्लवी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 तथा सभासद पदों के लिए 286 नामांकन पत्र लिए गए।
नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए 27 और सभासद के लिए 127 नामांकन पत्र लिए गए थे। दूसरे दिन मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हुआ।
जिले में शामली, कैराना और ऊन तहसील में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। तीनों ही तहसील में नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रजनी गोयल, बबीता और विमला ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि सभासद के लिए 56 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नगर पंचायत एलम से अध्यक्ष पद के लिए रीना और राजदुलारी ने नामांकन खरीदा, सभासद के लिए चार नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
विज्ञापन
नगर पंचायत थानाभवन के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज की पत्नी रफत परवीन और समीरा पत्नी अरशद जमाल ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि सभासद के लिए 32 नामांकन पत्र खरीदे गए।
वहीं, नगर पंचायत जलालाबाद से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, इलियास, नदीम, गफ्फार और गुलशन पत्नी इफ्तखार ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि सभासद के लिए 19 नामांकन पत्र खरीदे गए।
उधर, बनत नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन जयंतरपाल के पुत्र विपिन और बबलू पुत्र अनीस ने नामांकन पत्र खरीदा। सभासद के लिए 15 नामांकन खरीदे गए।
उधर, नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को अंसार, शमशाद, पूर्व चेयरमैन बशीर अहमद, साजिद अली, पूर्व चेयरमैन अब्दुल अजीज अंसारी, रुखसाना पत्नी अजीज और मोहम्मद अली ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि सभासद पद के लिए 68 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
वहीं, कैराना तहसील में ही नगर पालिका परिषद कांधला से अध्यक्ष पद के लिए नरेशचंद और जावेद जंग ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि सभासद के लिए 32 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
इन दोनों नगर पालिका से एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। उधर, ऊन तहसील परिसर में सोमवार को नगर पंचायत ऊन अध्यक्ष पद के लिए राजवीर ने दो सेट और धीरज कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि सभासद के लिए 36 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
नगर पंचायत झिंझाना से अध्यक्ष पद के लिए खुर्शीद आलम, कय्यूम, शकील ,यूसूफ और शमीमा पत्नी यूसुफ ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि सभासद के लिए 14 नामांकन की बिक्री हुई। वहीं, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता अध्यक्ष पद के लिए सरफराज ,शहजाद और रणकुमार ने नामांकन पत्र खरीदे, जबकि सभासद के लिए 10 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।