फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bodies of two youths found at different places in Badhev

Shamli News: बधेव में अलग-अलग स्थानों पर मिले दो युवकों के शव

Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths found at different places in Badhev
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिले हैं। दो युवकों की मौत होने से गांव में शोक छाया रहा। एक युवक का शव सोमवार रात को खेत की नाली के पानी में मिला, जबकि दूसरे युवक का शव मंगलवार सुबह शमशान के निकट पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
विज्ञापन

गांव बधेव में सोमवार रात को गाव के निकट खेत में नलकूप की नाली में पानी में युवक का शव पड़ा होने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। शव की पहचान गांव बधेव निवासी अमन (27) के रूप में परिजनों ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार सुबह गांव के निकट शमशान के निकट पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान भूपेंद्र उर्फ छोटू (25) के रूप में हुई। परिजनाें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई, हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ सिटी श्यामवीर सिंह ने बताया भूपेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है, जिससे उसके द्वारा आत्महत्या करना माना गया है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। दूसरे युवक अमन के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि दोनों के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। उनकी सूचना पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, दो युवकों की मौत को लेकर गांव में शोक छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed