फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blood loss found in 107 pregnant women in the district

जिले में 107 गर्भवती महिलाओं में मिली रक्त की कमी

Fri, 13 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Blood loss found in 107 pregnant women in the district
जिले में 107 गर्भवती महिलाओं में मिली रक्त की कमी
विज्ञापन

शामली/कैराना। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 749 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच में 107 महिलाओं में खून की कमी पाई गई।
हर महीने की नौ तारीख को एचआरपी डे पर जिले की सभी सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। इस महीने नौ तारीख को होली होने के कारण बृहस्पतिवार को एचआरपी डे मनाया गया। जिले की सभी छह सीएचसी शामली, कांधला, कुड़ाना, कैराना, ऊन और थानाभवन पर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। एसीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि सभी सीएचसी पर कुल 749 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच के बाद 107 महिलाओं में रक्त की कमी होना पाया गया। इन महिलाओं को हाई रिक्स प्रेगनेंसी की श्रेणी में रखा गया है। इनकी समय-समय पर देखभाल की जाएगी। इसके अलावा 127 महिलाओं को आयरन सुक्रोज दिया गया। 349 महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराए गए है।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 128, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूरा पर 51 व ऊंचा गाव में 28 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई। डा. रूशी फातिमा ने बताया कि इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच कर कार्ड बनाए गए हैं। जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी हैं उनको आयरन सपोर्ट भी लगाए गए। इस दौरान डा. आसमां, डा. रितू, डा. नीशा, स्टाफ नर्स सविता, नरेश रूबी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सीएचसी पर एचआरपी की स्थिति
शामली - 06
कांधला - 27
कुड़ाना - 15
कैराना - 09
ऊन - 38
थानाभवन - 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed