फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU's sit-in demonstration against the Electricity Corporation

विद्युत विभाग के खिलाफ भाकियू का धरना-प्रदर्शन

Sun, 07 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BKU's sit-in demonstration against the Electricity Corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। मोहम्मदपुर राई में हाईटेंशन विद्युत लाइन से ट्रैक्टर में आग लगने के मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ गांव के विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जेई का घेराव कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने तथा लाइन बदलवाने की मांग की गई। आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गय्यूर हसन के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ गांव मोहम्मदपुर राई स्थित विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व मोहम्मदपुर राई में किसान के खेत पर धान की फसल कटवाने के लिए हार्वेस्टर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान झूलती हाईटेंशन विद्युत लाइन टच हो गई थी। ट्रैक्टर में भीषण आग लगने से नुकसान हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि उपकेंद्र पर संपर्क करने के बाद भी शटडाउन नहीं दिया गया और आपूर्ति सुचारू रखी। पूर्व में शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। इसमें निगम की घोर लापरवाही रही। उन्होंने जेई का घेराव कर जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने तथा पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। जेई की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया। जिस पर करीब तीन घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान इमरान, खुर्शीद, हाजी यामीन, हाजी अफसरून, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed