फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU activists picket station

भाकियू कार्यकर्ताओं का थाने में धरना

Sat, 19 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 19 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
BKU activists picket station
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली में आदर्श मंडी थाने के दरोगा द्वारा भाकियू कार्यकर्ता से अभद्रता पर बखेड़ा हो गया। भाकियू कार्यकर्ताओं शुक्रवार को थाने में धरना दिया और दरोगा को हटाने की मांग की। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


दरअसल, मोहल्ला रेलपार निवासी युवती की शादी करीब एक वर्ष पूर्व लपराना निवासी प्रतीक के साथ हुई थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। युवती को कई बार जान से मारने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


इसके बाद युवती के परिजनों ने आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़ित युवती भाकियू कार्यकर्ता विनोद निर्वाल की भतीजी है। बृहस्पतिवार शाम निर्वाल ने केस की विवेचना कर रहे दरोगा को कॉल की और उससे केस के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर दरोगा भड़क गया और उनके साथ अभद्रता कर दी। शुक्रवार को वह कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गया और दरोगा को निलंबित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।


आरोप लगाया कि दरोगा ने इस केस की विवेचना के दौरान कई बार पीड़ितों से पैसे भी लिए। अब उल्टा पीड़ितों को ही धमकी दी जा रही है। थाने में धरना शुरू होते ही दरोगा भाग निकला। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की और दरोगा के खिलाफ लिखित शिकायत दिए जाने की बात कही। इस दौरान कुलदीप पंवार, ओमवीर, हाजी इकराम, पुष्पेंद्र निर्वाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed