फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP preparing for trip

यात्रा की तैयारी में जुटे भाजपाई

Mon, 24 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 24 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
BJP preparing for trip
BJP
शामली। शाकुंभरी मंदिर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा के लिए भाजपाई तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सुरेश राणा और जिलाध्यक्ष ने तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


रविवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में विधायक सुरेश राणा और जिलाध्यक्ष पवन तरार ने परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए विधानसभा क्षेत्र अनुसार और मंडल अनुसार जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को दी गईं। विधायक सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी, जो पांच नवंबर को सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर से शुरू होगी। छह नवंबर को अपराह्न चार बजे शामली जिले में प्रवेश कर अंबेहटा पहुंचेगी।
विज्ञापन


छह नवंबर का रात्रि विश्राम थानाभवन में होगा, जिसके बाद सात नवंबर को शामली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर कई स्थानों पर स्वागत होगा। उसी दिन कैराना में सभा का आयोजन   होगा, जिसमें पहुंचने के बाद परिवर्तन यात्रा को बागपत की ओर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक डॉ. मनोज चौधरी वाहन प्रमुख राजेश मलिक, प्रशासन प्रमुख डॉ. मनोज शर्मा, भोजन प्रमुख राजेंद्र सिंह, आवास प्रमुख तरुण अग्रवाल, रथ प्रमुख रवि गोयल, कार्यक्रम प्रमुख    राजकुमार चौहान और मीडिया प्रभारी पुनीत द्विवेदी रहेंगे। 


 संचालन राजन बत्रा ने किया। इस दौरान हरवीर सिंह मलिक, राजेंद्र सिंह, अमित पंवार, डॉ. प्रियंवदा तोमर, राजपाल, ओमपाल मलिक, विशेष सरोहा, अनिल चौहान, अनुज, यशपाल पंवार, सूर्यवीर सिंह, डॉ. सुनील सैनी, तरुण, नरेश, शिवकुमार, पूरण  चंद जाटव, ईश्वरचंद जाटव, वीरेंद्र सिंह, पूनम राणा, राज  कुमार बालियान, नवीन मलिक, संजीव, रवि, अभय, सुनील     आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed