फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP defeats in Karaana, then Manegi Diwali in Pakistan

कैराना में भाजपा हारी, तो पाकिस्तान में मनेगी दिवाली : मनोज कश्यप

Tue, 08 May 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 08 May 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP defeats in Karaana, then Manegi Diwali in Pakistan
भाजपा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में नेताओं के बयानों से गरमाहट पैदा होने लगी है। शामली में सोमवार को भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर तीखा हमला किया। सांसद संजीव बालियान ने कहा कि कैराना पलायन जैसे हालात पैदा करने वाले और गुंडों को संरक्षण देने वाला परिवार कौन है, जनता सब जानती है। शाहजहांपुर से आए भाजपा नेता मनोज कश्यप ने तो यहां तक कह डाला कि कैराना में भाजपा हारी, तो देश कमजोर होगा और पाकिस्तान में दिवाली मनेगी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद डाक्टर संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2013 के सांप्रदायिक दंगे के दौरान दर्ज हुए फर्जी मुकदमों को वापस लेने की बात कही, तो कैराना का वह परिवार विरोध में उतर गया। अब उन्हें जनता को जवाब देना होगा कि फर्जी मुकदमे वापस कराने के पक्ष में हैं या विरोध में। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशक में कैराना का क्या हाल रहा, सब जानते हैं। पहले पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई होती थी और उन हथियारों को सांप्रदायिक हिंसा के लिए प्रयोग किया जाता था। उन्होंने कहा कि बदमाशों को संरक्षण देने वाला परिवार कौन है, जनता सब जानती है। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कैराना में ही प्रदेश का पहला एनकाउंटर हुआ।
विज्ञापन
कैराना विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी मनोज कश्यप ने कहा कि अगर कैराना में भाजपा चुनाव हारी तो पाकिस्तान में दीवाली मनाई जाएगी, जम्मू कश्मीर के कुछ विशेष भाग में दीवाली मनाई जाएगी, पटाखे फोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कैराना में भारतीय जनता पार्टी हार गई, तो हिंदुस्तान कमजोर हो जाएगा और हर हिंदुस्तानी की आंखों में आंसू होंगे। उन्होंने कहा कि दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की चिंगारी नष्ट नहीं होने पाएगी, जिन्होंने कैराना पलायन की बात को अमेरिका तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी तीखे बोल बोलने में कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में दो ही प्रत्याशी हैं, एक प्रत्याशी वह है जो देश के साथ है। अब समय तटस्थ रहने का नहीं है, बल्कि एक पक्ष में खड़े होने का है। जनता को तय करना है कि राष्ट्रवादी सोच के साथ रहना है या फिर देश विरोधी, आतंकी विचारधारा और जिन्ना को पूजने वालों के साथ। उन्होंने कहा कि अपने परिवार और बच्चों के भविष्य की खातिर भाजपा के साथ आना पड़ेगा और दूसरों को बताना पड़ेगा कि यहां की जनता गुंडों और आतंकवादियों का समर्थन करने वालों के साथ नहीं है।
शामली में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शामली में एमएसके रोड पर एसबीआई शाखा के सामने हुआ। जिसमें कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह, मुजफ्फरनगर से सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, विधायक कपिल देव अग्रवाल, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी संजीव सिक्का, जिलाध्यक्ष पवन तरार आदि नेताओं ने हवन में आहुति दी। इस दौरान सांसद संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग के हित में योजनाएं लागू कीं और विकास को प्राथमिकता दी। इसी वजह से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। मौके पर जिला महामंत्री राजन बत्रा, नगराध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक, पुनीत द्विवेदी, राजेश मलिक, विशेष सरोहा, मनोज चौधरी, मनोज शर्मा, पंकज राणा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, कैराना रोड पर व्यापारी नेता महेश बंसल के आवास पर कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान काफी व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed