फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bina talak ki dusri shadi

बिना तलाक की दूसरी शादी

Fri, 11 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
bina talak ki dusri shadi
दूसरी शादी का मामला - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली के कैराना में तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी लड़के ने दूसरा निकाह कर लिया। विवाहिता का पिता कोतवाली पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लड़की के पिता ने पंचायत के बीच फैसला करके दहेज का सामान और रुपये वापस ले लिए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी एक ग्रामीण कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को कागज दिखाते हुए बताया कि उसकी पुत्री का निकाह ढाई साल पहले गांव बोढ़पुर थाना गंगोह निवासी युवक के साथ हुआ था।
विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते कोर्ट में दोनों के बीच मुकदमा विचाराधीन है। जबकि आज उसका दामाद अपना निकाह दूसरी लड़की के साथ कराने के लिए बारात लेकर मंडावर आया हुआ है। कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन  होने के बावजूद दूसरा निकाह करना कानूनी अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गांव पहुंची। पूछताछ के बाद एएसआई योगेंद्र राणा ने बताया विवाहिता के पिता ने जिम्मेदार लोगों के बीच फैसला करते हुए दहेज का सामान और रुपये ले लिए थे। मामले में फैसला होने की जानकारी मिली है। पुलिस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed