फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike thief caught on CCTV

सीसीटीवी में कैद हो गए बाइक चोर

Mon, 04 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 04 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bike thief caught on CCTV
शामली। हनुमान धाम रोड पर कपड़ों के शोरूम के बाहर खड़ी बाइक को चोर ले उड़े। चोरों की तस्वीर शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


हनुमान धाम रोड स्थित शगुन रेडीमेड शोरूम के नाम से सोनू पुत्र राजकुमार का शोरूम है। रविवार को सोनू की बाइक शोरूम के बाहर खड़ी थी। दोपहर करीब दो बजे सोनू ने बाहर देखा, तो उसे बाइक गायब मिली। उसने तलाश किया, लेकिन बाइक नहीं मिली। सोनू ने दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी, तो उसमें बाइक चोर नजर आए। सीसीटीवी में बाइक के पास दो युवक दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक युवक बाइक में चाबी लगाता है और बाइक स्टार्ट कर दोनों युवक फरार हो जाते हैं। बाइक लेकर दोनों युवक वहां से निकल जाते हैं। घटना के बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed