{"_id":"6366b22964099c065a1e8257","slug":"bike-riding-miscreants-looted-cash-shamli-news-mrt6123825132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर ढाई हजार रुपये की नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर ढाई हजार रुपये की नकदी लूटी
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने नकदी लूटी
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान मार्ग पर दो बाइक सवार बदमाशों ने एक साइकिल सवार के साथ मारपीट करते हुए ढाई हजार की नकदी छीन ली। शोर शराबा होने पर आरोपी बाइक सवार खेड़ा कुर्तान मार्ग की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान निवासी हारुन पुत्र बासा शनिवार को क्षेत्र के ही गांव गंगेरु में किसी कार्य से आया था। हारून अपना काम निपटाने के बाद साइकिल पर सवार होकर शाम के समय वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही पीड़ित गांव गंगेरू से बाहर पहुंचा तो आरोप है कि पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने साइकिल सवार के साथ मारपीट करते हुए पीड़ित से ढाई हजार नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। शोर-शराबा होने पर मौके पर दर्जनों लोग आ गए। पीड़ित ने मामले की सूचना गंगेरू पुलिस चौकी को दी। सूचना पर
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस वारदात की कोई भी सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।