फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bicycle workers, students laptop

मजदूरों को साइकिल, छात्रों को लैपटॉप

Wed, 16 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 16 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bicycle workers, students laptop
शामली में समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शामली। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस पर मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के गन्ना बीज निगम के उपाध्यक्ष ने सपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।
विज्ञापन


श्रीहनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारातघर में आयोजित समाजवादी विकास दिवस के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गन्ना बीज निगम के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह रहे। कहा कि प्रदेश सरकार जिले का विकास प्रमुखता से करा रही है। मेरठ-करनाल मार्ग का निर्माण होने से आने जाने की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन


योजना आयोग के सदस्य डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने उद्देश्य में सफल रही है। पिछली सरकार ने प्रबुद्धनगर के नाम से शामली को नया जिला घोषित किया था। सपा सरकार ने शामली जिले का नाम देकर प्रतिष्ठा को वापस दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौजूदा सरकार के समय में जिला मुख्यालय का निर्माण शुरू हो रहा है। स्पोर्ट, पुलिस लाइन- स्टेडियम के लिए शीघ्र धनराशि जारी होकर काम शुरू होने वाला है। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल सिंह कश्यप, डीएम ओपी वर्मा, सीडीओ विनोद         कुमार सिंह ने भी विचार रखे।

गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए समाजवादी एंबुलेंस को बतौर मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर यूपी बोर्ड के 20, सीबीएसई के दस छात्र-छात्राओं को लैपटॉप        वितरण किया।
पांच लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन, पांच लाभार्थियों को विकलांग पेंशन का चेक वितरित किए गए। पांच लाभार्थियों को लोहिया आवास, कामधेनु योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। श्रम विभाग की ओर से सौ साइकिल वितरित की गई। समाजवादी विकास दिवस पर राशिद पहलवान, नफीस राणा, पूर्व प्रमुख असलम, अयूब जंग, सपा जिला व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष महेश बंसल, मैनपाल कश्यप, धीरज तोमर, कुलदीप पाल आदि रहे।

थानाभवन। समाजवादी विकास दिवस पर प्रशासन ने शासन की योजनाओं का बखान किया। इस दौरान लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन प्रमाणपत्र बांटे गए। मंगलवार को थानाभवन खंड विकास कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा नेता भारत कश्यप रहे। कहा कि सपा ने सभी घोषणाओं को धरातल पर उचित पात्रों तक पहुंचाया है।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने भी शासन की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी ने कृषि योजना, उन्नत बीजों के बारे में किसानों को जानकारी दी। डॉ. रमेश चंद्रा ने शासन की ओर से चलाई जा रही निशुल्क टीकाकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में उपकेंद्रों के जीर्णोद्घार            के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज ने पशु कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण की निशुल्क योजनाओं के बारे में बताया। 

इस दौरान ग्राम बंतीखेड़ा, महावतपुर, नागल, हिंड, यारपुर, भंदोडा, लुहारी, मोरमाजरा, मुल्लापुर, दखौड़ी जमालपुर के लाभार्थियों को श्रम विभाग की ओर से 14 साइकिल, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा व समाजवादी पेंशन के पांच-पांच पात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए।


कामधेनु योजना के तहत उन्नत कृषि करने वाले 20 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लोहिया आवास के 20 लाभार्थियों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 10 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए।   कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार राजेश मित्तल, सीओ भूषण           वर्मा, ईओ रवि यादव, बीडीओ पंकज कुमार, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed