बाबरी। गांव कासमपुर स्थित ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भनेड़ा जट्ट की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
ब्रह्मज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए फाइनल मैच में भनेड़ा जट्ट के एमडी पब्लिक स्कूल की टीम ने ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल कासमपुर की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। एमडी पब्लिक स्कूल भनेड़ा जट्ट की टीम की कप्तान नाजिमा एवं सहायक खिलाड़ी फुरकाना, नजराना, नेहा, निशा, शिवानी, आरजू और काजल ने अपनी टीम के लिए प्रदर्शन टीम को जीत दिलाई। समापन कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने क्षेत्र के मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पीसीएसजे की परीक्षा में सफलता पाने वाले मेधावी निशा अली, मेहनाज खान, गगनदीप जावला और आईएएस की परीक्षा में सफल होने वाली काजल जावला, पीसीएस की परीक्षा में सफल होने वाले विवेक जावला, सोनिका चौधरी, स्वीटी चौधरी को भी सम्मानित किया गया। हाईस्कूल एवं इंटर यूपी और सीबीएसई बोर्ड में उत्तम स्थान पाने वाले लगभग डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीआईओएस सरदार सिंह, आर्य समाज मुजफ्फरनगर से गुरुदत्त आर्य, गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, अनिल चौहान, पूर्व प्रधान मेहरबान अली, मिंटू प्रधान, प्रधानाचार्य मीनाक्षी, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, प्रबंधक सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।

बाबरी क्षेत्र के ब्रहम ज्योति पब्लिक स्कूल कासमपुर में ट्रॉफी दिखाती छात्राएं व मौजूद जिला पंच?- फोटो : SHAMLI