{"_id":"629e4ebef7f9515dcf114454","slug":"beneficiaries-of-government-schemes-are-getting-direct-benefits-suresh-rana-shamli-news-mrt5918292164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों को मिल रहा सीधा लाभ: सुरेश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों को मिल रहा सीधा लाभ: सुरेश राणा
विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव कुतुबगढ में आयोजित सुपोषण स्वास्थ्य मेले में भाग लेती महिलाएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। सरकार की योजनाओं में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गांव कुतुबगढ़ में सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार की लोक कल्याण की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा लाभार्थियों तक पहुंचने के कई अभियान शुरू किए गए हैं। इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम में आई लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार की योजनाओं का उत्तर प्रदेश में अक्षरश: पालन हो रहा है, उसका लाभ सीधे-सीधे सभी लाभार्थियों को हो रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुमलता पाल व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
पर्यावरण को स्वच्छ रखने का ले संकल्प
शामली। गांव हसनपुर लुहारी में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सभी किसान दिन-रात पसीना बहाकर देशवासियों के लिए अन्न का उत्पादन करते हैं। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण में किसानों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद किसानों से कहा कि हम सभी लोग यह संकल्प लें कि पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे।