फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beautiful from outside, crispy from inside

बाहर से चकाचक, अंदर से खस्ताहाल

Sun, 13 Oct 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Beautiful from outside, crispy from inside
थानाभवन क्षेत्र के गांव भनेडा उददा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फैली गंदगी - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवा कितनी बेहतर है इसका जीता जागता सबूत है गांव भनेड़ा हुड्डा का स्वास्थ्य उपकेंद्र। इस अस्पताल पर रंगाई पुताई कराकर बाहर से आदर्श अस्पताल दिखाने की कोशिश की गई। मगर अंदर से ये खंडहर है। ग्रामीणों से मिली जानकारी पर अमर उजाला टीम ने गांव में जाकर इस अस्पताल का हाल जाना तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

अस्पताल में बाहर से रंग रोगन किया गया था। बाहर का लुक एकदम शानदार था, लेकिन जैसे ही परिसर में पहुंचे तो मानो अस्पताल नहीं किसी खंडहर में घुस गए हो। शौचालय की हालत बदतर तो हर तरफ गंदगी और झाड़ियां। न पीने के पानी की व्यवस्था न बैठने की। कहने को यहां सिर्फ एक चिकित्सक की तैनाती की गई, लेकिन आसपास के लोगों से बात की तो पता चला कि वो भी सप्ताह में सिर्फ एक बार आती हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इस संबंध में वह कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई करवाई नही हुई है। अस्पताल की दीवारों का सीमेंट उखड़कर जमीन पर गिर रहा है, पता नहीं बिल्डिग कब नीचे आ गिरे। पानी और शौचालय की सुविधा बदतर है। टूटे फूटे शौचालय में इतनी गंदगी है कि यहां घुसना भी दूभर था।
विज्ञापन

यह परिसर स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहा है। यहां लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। हर जगह घास और झाड़ियां उग आई हैं। इसके अलावा इस केंद्र दवाईयों की भी व्यवस्था नहीं है। जिस कारण मरीजों को मजबूरी में सामुदायिक चिकित्सालय आना पड़ता है। ग्रामीणों की मानें तो यहां एक चिकित्सक की तैनाती की गई है। वह भी हर रोज नहीं आती। सप्ताह में एक ही दिन आती है और वह भी कई बार नहीं आती। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले कई साल से इस स्वास्थ्य उपकेंद्र की हालत ऐसी ही बनी हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से कई बार शिकायत की जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं है। ग्रामीण इसकी हालत को देखते हुए परेशान हैं। - लोकेश कुमार ग्रामीण
- स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को लंबे समय से भुगतना पड़ रहा है। चिकित्सालय की हालत खस्ता है और डॉक्टर भी समय से नहीं आते, फिर ऐसे अस्पताल बनाने का क्या फायदा। - देवेंद्र पुंडीर ग्रामीण

...
इन केंद्रों के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। फिर भी विभाग इस मामले को दिखवाएगा और जो भी खामियां हैं उन्हें तुरंत दूर करते हुए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। - डॉ संजय भटनागर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed