{"_id":"57fe86264f1c1b762b28e413","slug":"be-a-shout-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद की 23 की लखनऊ में होने वाली हुंकार रैली को सफल बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद की 23 की लखनऊ में होने वाली हुंकार रैली को सफल बनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 13 Oct 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से संघ कार्यालय पर हुई बैठक में 23 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली हुंकार रैली के बारे में चर्चा की गई।
बुधवार को एबीवीपी के संघ कार्यालय पर लखनऊ में होने वाली छात्र हुंकार रैली को लेकर बैठक आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक सुनील वार्ष्णेय ने कहा कि छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने 23 अक्तूबर को लखनऊ में छात्र हुंकार रैली का आयोजन कर रही है।
जिसमें प्रदेशभर के लगभग एक लाख छात्र हिस्सा लेंगे। रैली में कॉलेजों में 180 दिन पढ़ाई, शैक्षिक सत्र नियमित, हर वर्ष छात्रसंघ चुनाव कराना, रिक्त पडे शिक्षकों के पद भरने, सस्ती सुलभ एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, स्नातक में 50 प्रतिशत व परास्नातक में 20 प्रतिशत सीटों की वृद्धि एवं सांध्यकालीन कक्षाएं चलाना आदि मांगों को लेकर छात्र हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला संयोजक निविश कुमार ने जनपद से लगभग एक हजार छात्रों के रैली में पहुंचने की बात कही।
बैठक में झिंझाना नगर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अंकुश नगर मंत्री, कर्मवीर व मोहित को नगर सहमंत्री घोषित किया गया। इस दौरान प्रिंस पारस, नगर संयोजक मनीष कालखंडे, सम्राट, मोहित, विपुल पंवार, शुभम बेनिवाल, सूर्यवीर, रोहित, बंटी चौधरी, रवि, अंकित कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्रों से रैली में पहुंचने का आह्वान
झिंझाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई झिंझाना की एक बैठक नगर मंत्री शोभित बंसल के आवास पर हुई, जिसमें 23 नवंबर को लखनऊ में होने छात्र हुंकार रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया।
बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने और विश्वविद्यालय में 180 दिन पढ़ाई कराने की बात कही गई। बस किराए में छात्रों के लिये 50 प्रतिशत की छूट दिलाने की मांग भी रखी जाएगी। बैठक में सुधीर कुमार, अजीत, अलोक चिराग, मोहसीन, मनोज, शुभम, अनीता, सुनीता, शगुन, अमर और कपिल आदि उपस्थित रहे।