{"_id":"5849a5c64f1c1bf95944a338","slug":"bankon-se-nahin-mila-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों को बैंकों से नहीं मिला कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों को बैंकों से नहीं मिला कैश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
केरटू गांव में कैश नहीं मिलने पर जाम लगा कर हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के झिंझाना में गांव केरटू स्थित इलाहाबाद बैंक से बृहस्पतिवार को भी ग्राहकों को कैश नहीं मिला। गुस्साए ग्राहकों ने हंगामा प्रदर्शन कर मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
बृहस्पतिवार को केरटू स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा पर ग्राहक इकट्ठा हो गए। सुबह से ही ग्राहक लाइन लगाकर खड़े थे। दस बजे तक बैंक शाखा खुली, तो बैंक कर्मियों ने कह दिया कि कैश नहीं आया है। इस पर ग्राहकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नारेबाजी के साथ हंगामा प्रदर्शन करते हुए मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची झिंझाना थाना पुलिस ने लोगों को समझाया।
साथ ही बैंक के सहायक प्रबंधक केसी त्यागी से बातचीत की। केसी त्यागी ने बताया कि चार दिन शाखा में कैश नहीं आ रहा है, जिस कारण ग्राहकों को कैश नहीं दिया जा रहा है। उधर, ग्राहकों ने कहा कि कैश न होने के बारे में पूर्व में सूचना क्यों नहीं दी जाती, तो सहायक प्रबंधक ने बताया कि इसकी जानकारी हमें भी नहीं होती है कि कल कैश आएगा या नहीं। इसके बाद काफी समझाने के बाद लोगों ने हंगामा शांत किया और ट्रैफिक जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
सैलरी का पैसा न मिलने पर हंगामा
नगर पंचायत झिंझाना के सफाई कर्मी सैलरी निकलवाने एसबीआई शाखा पहुंचे। बैंक कर्मियों ने कैश देने से इंकार कर दिया, जिस पर सफाई कर्मियों ने हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई। हंगामा बढ़ने पर थानाध्यक्ष अवनीश गौतम भी बैंक शाखा पहुंचे। उन्होंने शाखा प्रबंधक से बात की, जिसके बाद सफाई कर्मियों को उनके खातों से सैलरी निकलवाने की व्यवस्था कराई। सैलरी मिलने पर सफाई कर्मी घर लौट गए।