फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bank employees' strike affected 1200 crore transactions in two days

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से दो दिन में 1200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Sat, 18 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bank employees' strike affected 1200 crore transactions in two days
शामली में बंद पडा इंडियन बैक - फोटो : SHAMLI
शामली। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान जिले में शुक्रवार को भी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले में 108 शाखाओं पर ताले लटके रहे। दो दिन की हड़ताल में करीब 1200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। करीब चार सौ करोड़ के चेक क्लीयरिंग में फंस गए। हड़ताल के दूसरे दिन भी शहर के इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने प्रदर्शन करते हुए बैंकों के निजीकरण पुरजोर का विरोध किया। उन्होंने निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लिए जाने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के जिला संयोजक विपिन पूनिया के नेतृत्व में जिले के बैंक कर्मियों ने सुबह साढ़े 10 बजे धीमानपुरा में इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए बैकिंग लॉ अमेडमेंट बिल 2021 का विरोध किया। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि इस बिल के पास होने के बाद सरकार राष्ट्रीयकृत बैंकों की 76 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकेगी। इनका नियंत्रण निजी हाथों में चला जाएगा। जो कि देशहित में नहीं है। इस मौके पर शैलेंद्र कुुमार, कृष्णपाल,मनोहर, अंकित कुमार, रविकांत, निशांत, तुषार, शंशाक, मनोज, रजनीश, रमेशचंद, सुनील कुमार, संजय जैन, प्रमोद मुक्ता, विनेश कुमार गुप्ता, अंशू सिंह, गुलबहार, राहुल देशवाल, विजय, बिजेंद्र, शैलेंद्र, वीरेंद्र वर्मा, प्रदीप, संदीप, विभाकर पांडे, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई एटीएम रहे बंद, लोग हुए परेशान
बैंकों की हड़ताल के चलते आम लोगों को नकदी की निकासी के लिए एटीएम पहुंचे। जिले के 109 एटीएम में से ज्यादातर शुक्रवार को बंद रहे। जो खुले थे, उनमें भी नकदी नहीं थी। जिससे ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्रणीय प्रबंधक उमाशंकर गर्ग ने बताया कि बैंकों में दो दिन में करीब 1200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। करीब 400 करोड़ के चेक क्लीयरिंग में फंस गए। बैंकों की हड़ताल के चलते पहले ही शाखा प्रबंधकों को एटीएम में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए थे। शनिवार को बैंक खुलेंगे, जिससे कामकाज पटरी पर आ जाएगा।

ताला लटका देख लौटे ग्राहक
चौसाना। निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पंजाब नैशनल बैंक पर ताले लटके रहे। इससे ग्राहकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया था। केंद्र सरकार की बैंक संबंधी नीतियों के खिलाफ पंजाब नैशनल बैंक कर्मी भी दो दिन से हड़ताल पर है। निजीकरण के विरोध में बैंकों की हड़ताल के चलते ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेनदेन करने आए लोग हड़ताल के चलते बैंक पर ताला लगा देख लौट गए।

शामली में बंद पड़ा यूनाइटेड बैंक का एटीएम

शामली में बंद पड़ा यूनाइटेड बैंक का एटीएम- फोटो : SHAMLI

शामली में बंद पड़ा इंडियन ओवरसीज बैंक का एटीएम

शामली में बंद पड़ा इंडियन ओवरसीज बैंक का एटीएम- फोटो : SHAMLI

शामली में खाली पड़ा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम

शामली में खाली पड़ा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम- फोटो : SHAMLI

शामली स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालते लोग

शामली स्टेट बैंक के एटीएम से पैसे निकालते लोग- फोटो : SHAMLI

शामली में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी

शामली में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed