फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   band kiya jaaye udamiyon ka utpidan

हर हाल में बंद किया जाए उद्यमियों का उत्पीड़न

Fri, 14 Oct 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 14 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
band kiya jaaye udamiyon ka utpidan
शामली में एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर को ज्ञापन देते उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में वाणिज्य कर  विभाग के  अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में उद्यमियों ने कहा कि उद्यमी ग्राहक से टैक्स लेता है और सरकार को देता है। उद्यमी का उत्पीड़न नहीं  होना चाहिए, बल्कि उसका सम्मान होना चाहिए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर शामली  में कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों तथा  इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन शामली चैप्टर के पदाधिकारियों और अन्य  उद्यमियों की मीटिंग हुई। उसमें सहारनपुर से वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल  कमिश्नर (ग्रेड 1) कमलेश भट्ट, विनय कुमार अस्थाना (ग्रेड 2), ज्वाइंट  कमिश्नर सत्यनारायण, एके जैन और एके दोहरे ने भाग लिया। 
विज्ञापन


आईआईए चैप्टर  शामली के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि छापे के नाम पर उद्यमियों का  उत्पीड़न किया जा रहा है तथा इनकम टैक्स का रिफंड समय से ना मिलने के कारण  उद्यमी परेशानी में हैं। आईआईए संरक्षक अशोक बंसल और उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने ज्ञापन देकर उद्यमियों की समस्याओं से    अवगत कराया। वहीं, संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि उद्यमी सरकार का  टैक्स कलक्टर है, जो ग्राहक से टैक्स लेता है और सरकार को देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने अप्रैल 2017 से लागू होने वाले जीएसटी पर वार्ता की और विस्तार से    जानकारी दी। कुछ उद्यमियों ने जीएसटी को लेकर प्रश्न भी किए। कार्यक्रम में आए अधिकारियों को आईआईए की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अशोक मित्तल ने किया। इस दौरान वेदप्रकाश आर्य, परविंद्र जैन, आलोक जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, मोहित जैन, विशाल  गुप्ता, अजय गुप्ता, मयंक जैन, अनुज गर्ग, अंकित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed